अनूपपुर। शहडोल से भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह और उनके पति नरेंद्र मरावी का विवाह अब कानूनी रूप से समाप्त हो गया है। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया है। अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम स्थित जिला न्यायालय ने 3 सितंबर 2026 को विवाह विच्छेद की डिक्री पारित की।
जानकारी के अनुसार, हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी की शादी 23 नवंबर 2017 को राजेंद्रग्राम में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद दोनों कुछ समय तक साथ रहे, लेकिन बाद में उनके बीच विवाद शुरू हो गए। विवाद बढ़ने के बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। वर्ष 2021 से दोनों के बीच अलगाव था।
अब यहां पकड़े गए 10 युवतियां और 12 युवक,स्पा की आड़ में चल रहा सेक्स (Sex) रैकेट का कारोबार.?
हिमाद्री सिंह ने न्यायालय में विवाह विच्छेद के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। याचिका में उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण साथ रहना संभव नहीं रह गया है। बाद में नरेंद्र मरावी की सहमति के बाद न्यायालय ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी। शादी के बाद 20 जून 2019 को दोनों की एक बेटी गिरिशा सिंह का जन्म हुआ था। करीब नौ साल के वैवाहिक जीवन के बाद अब दोनों का कानूनी रूप से अलगाव हो गया है।
सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं सांसद
भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समान नागरिक संहिता (UCC) से जुड़े बयान को साझा किया। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान से संबंधित वीडियो भी पोस्ट किया है।
iPhone Air पर Amazon की बड़ी छूट, ₹18 हजार तक सस्ता मिला 256GB मॉडल