टेक डेस्क। Apple का सबसे पतला iPhone खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। iPhone Air के 256GB मॉडल पर Amazon पर करीब 18,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा बैंक ऑफर और पुराने फोन के एक्सचेंज पर भी अतिरिक्त बचत की जा सकती है।
₹1,19,900 वाला iPhone Air ₹1,01,900 में
Apple की वेबसाइट पर iPhone Air के 256GB मॉडल की कीमत ₹1,19,900 है। वहीं Amazon पर यह फोन ₹1,01,900 में उपलब्ध है। यानी कीमत में सीधे करीब ₹18,000 का अंतर मिल रहा है। इसके अलावा Amazon Pay कार्ड से खरीदारी पर ₹3,057 तक का कैशबैक और PNB क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹2,000 तक का अतिरिक्त फायदा मिल सकता है। हालांकि बैंक ऑफर कुछ शर्तों के साथ उपलब्ध हो सकते हैं।
पुराने फोन के बदले भी बचा सकते हैं पैसे
अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो Amazon का एक्सचेंज ऑफर भी लिया जा सकता है। प्लेटफॉर्म पर पुराने फोन के बदले ₹33,200 तक की एक्सचेंज वैल्यू बताई गई है। हालांकि यह रकम आपके पुराने फोन के ब्रांड, मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी।

6.5 इंच OLED डिस्प्ले
iPhone Air को पतले डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसमें 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक बताई गई है, जिससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन को देखने में मदद मिल सकती है।परफॉर्मेंस के लिए फोन में Apple A19 चिपसेट दिया गया है। इसमें 12GB RAM का सपोर्ट और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोन iOS 27 पर चलता है और इसमें नए Siri AI फीचर्स का सपोर्ट भी दिया गया है।
48MP कैमरा और 18MP फ्रंट कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone Air में 48MP Fusion रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।फोन में करीब 3,100mAh की बैटरी दी गई है। यह 20W वायर्ड चार्जिंग और 12W MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
खरीदने से पहले ऑफर जरूर जांचें
अगर आप iPhone Air खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ऑर्डर करने से पहले Amazon पर कीमत, बैंक ऑफर और एक्सचेंज वैल्यू जरूर जांच लें। ये ऑफर समय, बैंक और फोन की कंडीशन के आधार पर बदल सकते हैं।
अब यहां पकड़े गए 10 युवतियां और 12 युवक,स्पा की आड़ में चल रहा सेक्स (Sex) रैकेट का कारोबार.?