अब यहां पकड़े गए 10 युवतियां और 12 युवक,स्पा की आड़ में चल रहा सेक्स (Sex) रैकेट का कारोबार.?

Editor in cheif
3 Min Read

MP की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर 10 युवतियों और 12 युवकों को पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पिंक स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट का कारोबार चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को पहले से नहीं दी गई थी। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के निर्देश पर टीम ने सीधे स्पा सेंटर पहुंचकर दबिश दी।

500 रुपये एंट्री फीस, अलग से सौदे का आरोप

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों से 500 रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाता था। इसके बाद युवतियों के साथ अलग से सौदा किए जाने का आरोप है। पुलिस ने मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और 8 हजार 800 रुपये नकद बरामद किए हैं। पकड़े गए युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस स्पा सेंटर से जुड़े दस्तावेज, अनुमति, कर्मचारियों और वहां होने वाली गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

MP: पुलिस विभाग में थोकबंद तबादले,137 SDOP रैंक के अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी,देखिये पूरी सूची

कमीशन के जरिए चल रहा था नेटवर्क

एडिशनल पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, जांच में स्पा सेंटर से जुड़े कमीशन के नेटवर्क की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार कमाई का एक हिस्सा अलग-अलग लोगों को दिया जाता था।मामले में भुवन सिंह चंदेल, दीपक ठाकुर, पंकज त्रिपाठी और देवीसिंह रजक को गिरफ्तार किया गया है। चारों के खिलाफ देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अन्य स्पा सेंटर भी पुलिस की निगरानी में

भोपाल में पिछले कुछ समय में स्पा सेंटरों की संख्या बढ़ी है। जनसंवाद कार्यक्रमों के दौरान कुछ स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन की शिकायतें भी पुलिस तक पहुंची थीं।

अब पुलिस पिंक स्पा सेंटर से जुड़े अन्य लोगों और संचालकों की भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, 3 युवतियां और 5 युवक हिरासत में

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *