Night Bus fire: चलती स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत,दिल दहला देने वाली घटना

Editor in cheif
2 Min Read

Bus Fire: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में गुरुवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जेवर थाना क्षेत्र के दयानतपुर गांव के पास आगरा की ओर जा रही एक चलती स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। इस हादसे में अब तक 9 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग झुलस गए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस में धुआं उठता देख चालक ने तत्काल वाहन को एक्सप्रेसवे किनारे रोक दिया। इसके बाद कई यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण कुछ लोग बस में ही फंस गए। कई यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों और दरवाजों से छलांग लगा दी।

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज,इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही जेवर थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद बस को ठंडा करने के लिए कूलडाउन प्रक्रिया भी जारी रही, ताकि दोबारा आग भड़कने की आशंका न रहे।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आग किस वजह से लगी, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

मप्र भाजपा को मिले नए प्रभारी, एमपी के 4 नेताओं को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *