भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हुए मजबूत मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का नया दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 25 और 26 सितंबर को अनेक जिलों में तेज से भारी बारिश की संभावना जताई है।
इन जिलों में ज्यादा असर
गुरुवार को छतरपुर, पन्ना, सतना और उमरिया सहित करीब 10 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर समेत कई शहरों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मुख्यमंत्री से मिले उमरिया जिले के विधायक,नगर विकास सहित कई प्रस्तावों पर हुई विस्तृत चर्चा
अगले 48 घंटे रहेंगे अहम
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सक्रिय सिस्टम 24 घंटों में और मजबूत होगा, जिससे 25–26 सितंबर के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलने के आसार हैं।
सीजन की बारिश लगभग पूरी
इस मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में अब तक औसतन 34.3 इंच वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य मौसमी बारिश का 91.9% है। आने वाले दो–तीन दिनों की बारिश से कई जिले सामान्य वर्षा का आंकड़ा पार कर सकते हैं।
मप्र भाजपा को मिले नए प्रभारी, एमपी के 4 नेताओं को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी