125 बंधपत्र चिकित्सकों की नियुक्ति,डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने सांसद को लिखा पत्र,उमरिया जिले को मिले 40 डॉक्टर

Editor in cheif
2 Min Read

शहडोल/उमरिया। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शहडोल लोकसभा क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह को पत्र लिखकर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सहयोग का आग्रह किया है। लोकसभा शहडोल क्षेत्र अंतर्गत शहडोल अनूपपुर और उमरिया जिले में डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है सिर्फ उमरिया जिले भर में जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्रों में 40 डॉक्टरों की नियुक्ति की है, जिसमें लगभग 30 डॉक्टरो ने ज्वाइनिंग ले ली है।

9 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सांसद के संसदीय क्षेत्र में स्थित स्वास्थ्य संस्थाओं में कुल 125 बंधपत्र चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि इन चिकित्सकों की पदस्थापना का मुख्य उद्देश्य संबंधित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

अवैध कोयला कारोबार,सीएम हाउस को भी बदनाम कर रहा “सनी” नामक शख्स, शहडोल, उमरिया अनूपपुर और उमरिया के अधिकारियों से मिली भगत की चर्चा.?

उपमुख्यमंत्री ने सांसद से आग्रह किया कि उनके संसदीय क्षेत्र में पदस्थ बंधपत्र चिकित्सकों के संबंध में स्थानीय स्तर पर यदि कोई व्यावहारिक कठिनाई सामने आती है, तो उसके निराकरण के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समन्वय कर सहयोग प्रदान करें, ताकि चिकित्सक निरंतर एवं निर्बाध रूप से स्वास्थ्य सेवाएं दे सकें। पत्र में राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को मजबूत करने के इस प्रयास से जनता को व्यापक लाभ मिलेगा।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *