मुख्यमंत्री से मिले उमरिया जिले के विधायक,नगर विकास सहित कई प्रस्तावों पर हुई विस्तृत चर्चा

Editor in cheif
2 Min Read

भोपाल/उमरिया। राजधानी भोपाल स्थित वल्लभ भवन में उमरिया जिले के बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह ने मानपुर क्षेत्र की विधायक एवं पूर्व मंत्री सुश्री मीना सिंह के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट कर जिले के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

सीएम से मुलाकात के दौरान विधयकों के द्वारा उमरिया नगर के कन्या विद्यालय के जीर्णोद्धार, सिंगल टोला–विकटगंज रेलवे फाटक में ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में तेजी, उमरिया नगर में सांस्कृतिक मंच की स्थापना, उमरिया जू सफारी रेस्क्यू सेंटर के भूमि पूजन, तथा लालपुर एवं खलेसर वार्ड में मुक्तिधाम निर्माण सहित नगर एवं क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे गए।

MP: गर्भवती महिला से थाने में मारपीट मामला, निलंबित 4 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज,यहां जानिए पूरी तहकीकात

विधायकों ने मुख्यमंत्री से बताया कि ये सभी कार्य लंबे समय से क्षेत्र की जनता की प्रमुख मांग रहे हैं और इनके पूरा होने से शिक्षा, आवागमन, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा नागरिक सुविधाओं को बड़ा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर विकास कार्यों में तेजी लाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर विधायक के साथ मौजूद भाजपा के जिला महामंत्री दीपक छतवानी ने भी जिले के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री से सहयोग का आग्रह किया।

Katni कम्प्यूटर्स के संचालक विजय भैरवानी गिरफ्तार,50 लाख के संदिग्ध लेनदेन पर SIT की बड़ी कार्रवाई, नेटवर्क से जुड़े अन्य नाम भी जल्द आएंगे सामने

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *