उमरिया। सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर वाराणसी से बडनगर तक प्रारंभ हुई जन सेवा संकल्प यात्रा के उमरिया जिले में आज 21 सितंबर को शाम 6 बजे प्रवेश करने पर जनप्रतिनिधियो, अधिकारियों एवं बडी संख्या में उपस्थित नागरिको ने पुष्प वर्षा कर ढोल नगाडो के साथ यात्रा का स्वागत किया।
जन सेवा संकल्प यात्रा शहडोल जिले से रवाना होकर उमरिया जिले के बल्हौड़ होते हुए मानपुर पहुंची जहां उत्साह के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा का ताला में रात्रि विश्राम होगा। 22 सितंबर को जन सेवा संकल्प यात्रा व्दारा ग्राम परासी में वृक्षारोपण किया जाएगा तथा बरबसपुर में लाभार्थी चौपाल का आयोजन होगा। तदुपरांत यात्रा उमरिया पहंुचेगी जहां स्वच्छता एवं गौसेवा का कार्यक्रम होगा।

जन सेवा संकल्प यात्रा निगहरी में सेवा संवाद कार्यक्रम करने के उपरांत शहपुरा जिला डिंडौरी के लिए रवाना होगी। उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान में जन सेवा संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से उनके जन्म स्थान बडनगर गुजरात तक निकाली जा रही है।
सेवा संकल्प यात्रा के दौरान विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल,भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुमित गौतम, महामंत्री हरीश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष अमित सिंह, मनीष सिंह, विपिन तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जो युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
