उमरिया। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होने कहा कि 100 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का तत्परता से निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें । मुख्य सचिव व्दारा आगामी सप्ताह में 100 दिन से अधिक लंबित शिकायतों की राज्य स्तर से समीक्षा की जाएगी । अतः समीक्षा से पूर्व जिले की शिकायतों का सभी विभागीय अधिकारी समुचित निराकरण कराएं ।
कलेक्टर ने कहा कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट न रहे अन्यथा संबंधित अधिकारी के विरूध्द कार्यवाही की जाएगी। आगामी 24 सितंबर को नगर पालिका पाली के समस्त वार्डाे का भ्रमण किया जाएगा । शिविर आयोजन से पूर्व संबंधित वार्डाे की शिकायतों का तत्परता से निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी भ्रमण के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे।
उन्होने मुख्यमंत्री कार्यालय एवं कमिश्नर कार्यालय शहडोल से प्राप्त शिकायतों का तत्परता पूर्वक निराकरण कराएं जाने के निर्देश दिए । इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा, एसडीएम बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, प्रत्युष श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।