बांधवगढ़ में 24 सितंबर से हाथियों की ‘मौज’, होगी तेल मालिश और पसंदीदा भोजन की दावत

Editor in cheif
3 Min Read

परासी गेट पर 24 से 28 सितंबर तक होगा हाथी महोत्सव, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ हाथियों को मिलेगा आराम

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों के लिए पांच दिन खास रहने वाले हैं। यहां 24 से 28 सितंबर तक हाथी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कैंप में तैनात हाथियों को नियमित काम से पूरी तरह आराम दिया जाएगा। उन्हें नहलाने के साथ तेल मालिश और चंदन वंदन किया जाएगा। इसके अलावा हाथियों को केला, गन्ना, नारियल और रोटी सहित उनकी पसंद का विशेष आहार भी परोसा जाएगा।

इस बार बदला आयोजन स्थल

इस वर्ष हाथी महोत्सव का आयोजन पारंपरिक ताला गेट के बजाय धमोखर बफर क्षेत्र के परासी गेट पर किया जा रहा है। आयोजन स्थल में बदलाव का उद्देश्य अधिक से अधिक स्थानीय लोगों और पर्यटकों को महोत्सव से जोड़ना और हाथियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

MP: संभाग के 66 युवाओं को मिली मुफ्त भ्रमण की सौगात,पर्यटन स्थलों की करेंगे सैर

पांच दिन काम से छुट्टी, खूब होगी खातिरदारी

हाथी महोत्सव के दौरान बांधवगढ़ कैंप के सभी हाथियों को काम से विराम दिया जाएगा। उनकी विशेष देखभाल की जाएगी और पसंदीदा भोजन के साथ खनिजयुक्त तथा ऊर्जा देने वाला आहार भी दिया जाएगा। इन पांच दिनों में हाथियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था रहेगी, जिससे वे आराम के साथ पौष्टिक आहार का आनंद ले सकें।

होगा मेडिकल चेकअप

महोत्सव के दौरान सभी हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। पशु चिकित्सकों की देखरेख में उनकी डी-वॉर्मिंग, दांतों की जांच और आवश्यक उपचार किया जाएगा। किसी हाथी में स्वास्थ्य संबंधी समस्या पाए जाने पर उसका इलाज भी कराया जाएगा। इस तरह महोत्सव के दौरान हाथियों की नियमित देखभाल और स्वास्थ्य की समीक्षा भी की जाएगी।

भाभी और दो बच्चों को मायके से लेकर लौट रहा था देवर, हाईवे हादसे में चारों की मौत

संरक्षण का संदेश देगा महोत्सव

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के हाथी वन विभाग के गश्ती और रेस्क्यू कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं बांधवगढ़ क्षेत्र में जंगली हाथियों की लगातार मौजूदगी के कारण उनके संरक्षण और मानव-हाथी सहअस्तित्व को लेकर जागरूकता बढ़ाना भी जरूरी है। हाथी महोत्सव के माध्यम से लोगों को हाथियों के महत्व और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी का संदेश दिया जाएगा।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर अनुपम सहाय ने बताया कि हाथी महोत्सव हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि महोत्सव हाथियों के महत्व को समझाने और उनके प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व कैंप के सभी हाथी इस आयोजन में शामिल होंगे।

MP: सहकारी समिति के प्रभारी मैनेजर के घर EOW का छापा, 5 बसें और 4 कार समेत आय से अधिक संपत्ति के दस्तावेज मिले

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *