MP News: लेडी RTO इंस्पेक्टर की हत्या से इलाके में सनसनी,650 किमी दूर से आये प्रेमी युवक ने भी की आत्महत्या.?

Editor in cheif
1 Min Read

MP: राजधानी भोपाल के लेखपाल कॉलोनी में सोमवार सुबह RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले (45) का शव उनके घर में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और मामले की जांच की जा रही है।मीनाक्षी अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ रहती थीं। सुबह उनकी रूममेट ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सीधी निवासी पवन कुमार द्विवेदी दो दिन पहले उनसे मिलने भोपाल आया था और घर पर ही रुका था। बताया जा रहा है कि वह मीनाक्षी से शादी करना चाहता था, जबकि इस बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे।

पुलिस को आशंका है कि रविवार देर रात विवाद के दौरान मीनाक्षी की हत्या की गई। इसके बाद पवन ने घर से करीब 20 मीटर दूर जाकर आत्महत्या कर ली। उसकी जेब से बैंक पासबुक भी बरामद हुई है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर कारोबारी से वसूली, 2.50 लाख लेते युवती गिरफ्तार,युवती के उमरिया से जुड़े तार, यहां जानिए बड़ी खबर

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *