होटल में रंगे हाथ पकड़ी गई पूजा रैदास को कोर्ट ने भेजा जेल,कारोबारी से 10 लाख की ब्लैक मेलिंग का आरोप

Editor in cheif
2 Min Read

जबलपुर। रियल एस्टेट कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले में गिरफ्तार युवती पूजा रैदास रोहणी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी को रविवार रात दमोह नाका स्थित कदम ट्री होटल से ढाई लाख रुपये लेते समय रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार ग्वारीघाट निवासी कारोबारी सार्थक सिंह गौतम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पूजा पिछले दो माह से निजी संबंधों का हवाला देकर 10 लाख रुपये की मांग कर रही थी। बातचीत के बाद सात लाख रुपये में समझौता तय हुआ और पहली किस्त के रूप में 2.5 लाख रुपये लेने के लिए होटल बुलाया गया। पहले से मौजूद पुलिस टीम ने रुपये लेते ही युवती को पकड़ लिया और नकदी बरामद कर ली।

CM Helpline: कलेक्टर ने संबंधितों को जारी किया फरमान,100 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

जांच में सामने आया कि पूजा मूलतः बिरसिंहपुर पाली की रहने वाली है और ऑर्केस्ट्रा में डांसर का काम करती थी। दोनों की पहचान अक्टूबर 2025 में हुई थी, जिसके बाद बातचीत बढ़ी।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह अब तक किस्तों में करीब आठ लाख रुपये दे चुका था, जबकि आरोपी उस पर शादी करने या 10 लाख रुपये देने का दबाव बना रही थी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर कारोबारी से वसूली, 2.50 लाख लेते युवती गिरफ्तार,युवती के उमरिया से जुड़े तार, यहां जानिए बड़ी खबर

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *