Umaria News: प्रेम प्रसंग के चलते हुई दीपक की हत्या.? पिता ने भी युवती के परिजनों पर लगाया आरोप

Editor in cheif
3 Min Read

उमरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के मजमानी खुर्द गांव में दीपक नामक युवक का क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। इलाके में लगातार दो दिनों में 2 शव मिलने से सनसनी फैली हुई है लेकिन 19 वर्षीय दीपक पिता नाथूलाल की हत्या की आशंका प्रेम प्रसंग के चलते होने की जताई गई है.? मृतक युवक के पिता भी गांव की एक युवती के परिजनों पर संदेह व्यक्त किया है। हालांकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

पुलिस जानकारी के अनुसार मझमानी खुर्द निवासी दीपक पिता नथू लाल (19) घटना दिनांक आठ सितंबर आदि के कारण काफी नुकसान की राशि घर पहुंचा था। शव में लोहे की तार में था व चप्पल को फेंका गया था। शव अचानक दो दिन से अधिक का होने के कारण मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जांच हो पाएगी।

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल की हाई-प्रोफाइल मुलाकातों से सियासी चर्चाएं तेज

मृतक के पिता ने बताया कि बेटा किसी से फोन पर बात करते हुए घर से बाहर निकल गया था। इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटा। दूसरे दिन भी काफी तलाश हुई। कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना पुलिस में दर्ज कराई। कुछ संदिग्धों से पुलिस ने पूछताछ की। इसी दौरान संदिग्धों के घर समीप ही मृतक की लाश बरामद हो गई।

पुलिस ने बताया कि मौके पर की गई जांच में युवक के चेहरे में चोट के निशान मिले हैं और शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। आरोप है कि युवक के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की गई है और शव को खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा है और जल्द ही खुलासा करने की बात कही है। दूसरी तरफ बेटे की लाश मिलने के बाद मृतक परिजन गांव के कुछ लोगों पर संदेह जता रहे हैं। मीडिया में दिए बयान पर मृतक के पिता ने गांव की ही एक युवती के परिजनों पर हत्या का संदेह जताया है।

MP:जनसुनवाई में आया हैरान कर देने वाला मामला, पति का दावा,पत्नी की मुझसे पहले हो चुकी हैं पांच शादियां

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *