MP: मध्यप्रदेश के दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुरा गांव में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पत्नी से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम
पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारका पटेल और उसकी पत्नी खेमा बाई के बीच पिछले करीब एक साल से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पति पर पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ना का मामला भी दर्ज हुआ था। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया था और वे साथ रहने लगे थे। शुक्रवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद महिला के मायके वाले गांव पहुंचे और दोनों को समझाने के बाद वापस चले गए। रात में विवाद फिर बढ़ गया।
कुठला के चर्चित CSP नेहा पचीसिया कांड में बड़ा अपडेट: तीनों आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी
सोते समय पत्नी और बच्चों पर हमला
बताया जा रहा है कि देर रात खेमा बाई अपने तीन बच्चों के साथ सो रही थी। इसी दौरान करीब 4 से 4:30 बजे आरोपी ने कुल्हाड़ी से पत्नी और बच्चों पर हमला कर दिया। हमले में पत्नी और तीनों बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में 7 साल की बेटी और 4 साल व 1 साल के दो बेटे शामिल हैं।
कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा था आरोपी
सुबह घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो चारों के शव घर में मिले। बताया गया कि आरोपी द्वारका पटेल कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों की जांच कर रही है।
MP: UPI चार्ज के विरोध में ‘नो UPI डे’, 23 सितंबर को डिजिटल भुगतान नहीं लेंगे व्यापारी