सीएम हेल्पलाइन का प्राथमिकता से करे निराकरण ,नही तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध होगी कार्यवाही

Editor in cheif
2 Min Read

उमरिया। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होने कहा कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण कराएं । कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट न रहे अन्यथा संबंधित अधिकारी के विरूध्द कार्यवाही की जाएगी।

आगामी 18 सितंबर को पाली विकासखंड अंतर्गत घुनघुटी में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजन किया जाएगा । शिविर आयोजन से पूर्व संबंधित क्षेत्र की शिकायतों का तत्परता से निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी भ्रमण के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे।

MP: ट्रक में पीछे से घुसी कार,3 दोस्तों की मौत,अंधेरे और बारिश की वजह से नही दिखा ट्रक

कलेक्टर ने कहा कि बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त सडको के सुधार के कार्य सभी संबंधित विभाग प्राथमिकता से प्रारंभ करें । उन्होंने उर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अमरपुर क्षेत्र में बिजली की शिकायतों का निराकरण कराएं । कलेक्टर ने कहा कि गत जन विश्वास शिविर एवं भ्रमण के दौरान इस क्षेत्र में बिजली से संबंधित कई शिकायते प्राप्त हुई थी ।

उन्होने मुख्यमंत्री कार्यालय एवं कमिश्नर कार्यालय शहडोल से प्राप्त शिकायतों का तत्परता पूर्वक निराकरण कराएं जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, वनमंडलाधिकारी विवेक सिंह, एसडीएम बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, प्रत्युष श्रीवास्तव, प्रिया अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

MPPSC परीक्षा में रुचि तिवारी ने हासिल किया प्रथम स्थान,नौरोजाबाद का नाम किया रोशन

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *