Sagar News: भीषण सड़क हादसा, बस और कार की टक्कर में 3 की मौत

Editor in cheif
2 Min Read

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बहरिया थाना क्षेत्र में सीएनजी पंप के सामने यात्री बस और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर के बाद बस भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा नंबर की अर्टिगा कार सीएनजी पंप से गैस भरवाने के बाद चौराहे की ओर जा रही थी। इसी दौरान दमोह की तरफ से सागर आ रही सूत्र सेवा की यात्री बस से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस सड़क किनारे पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत कार्य करते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों और बस में चोटिल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

कुठला के चर्चित CSP नेहा पचीसिया कांड में बड़ा अपडेट: तीनों आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान शिवम मखीजा, गोलू उर्फ शुभम और विकास उर्फ विक्की मखीजा, निवासी भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे की सूचना मिलते ही सागर एसपी अनुराग सुजानिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस दुर्घटना के कारणों और वाहनों की गति की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Damoh News: शख्स ने पत्नी और तीन बच्चों की कुल्हाड़ी से की निर्मम हत्या,4 हत्याओं से दहला गांव,इलाके में फैली दहशत

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *