निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ हनफी के नाम से अलग-अलग वारंट, 18 सितंबर की तारीख दर्ज
कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के चर्चित CSP कांड में पुलिस कार्रवाई को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले में निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ हनफी के नाम से अलग-अलग गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। सामने आए न्यायालयीन दस्तावेजों में वारंट जारी होने की तारीख 18 सितंबर 2026 दर्ज है।
दस्तावेजों के मुताबिक, तीनों आरोपियों के लिए पृथक गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए संबंधित पुलिस को उन्हें गिरफ्तार कर सक्षम मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। वारंट में थाना कुठला और अपराध क्रमांक 738/2026 का उल्लेख है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं का भी जिक्र किया गया है।
न्यायालय के निर्देश के बाद बढ़ी कार्रवाई
सामने आए वारंट दस्तावेजों पर न्यायालय की मुहर और मजिस्ट्रेट के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं। दस्तावेजों में गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की प्रक्रिया के साथ जमानत से संबंधित प्रावधानों का भी उल्लेख किया गया है। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर बनी हुई है। मामले में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने की प्रक्रिया महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है मामला
इधर निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया से संबंधित मामला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर पीठ में भी विचाराधीन है। उनकी ओर से दायर WP No. 37216 of 2026 पर सुनवाई के दौरान एकलपीठ ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति हिमांशु जोशी की एकलपीठ ने अगली सुनवाई से पहले जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
मामले में 21 सितंबर 2026 को अगली सुनवाई प्रस्तावित है। इस दौरान याचिकाकर्ता की ओर से मांगी गई अंतरिम राहत पर भी विचार किया जाना है। फिलहाल गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। हालांकि, आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायालय में चलने वाली सुनवाई और पूरी न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।
CG News: 5 लाख की सुपारी देकर ससुर की दामाद ने कराई हत्या,दामाद समेत तीन गिरफ्तार