PIU विभाग में कार्यपालन यंत्री रहे दिलीप सिंह टेकाम का आकस्मिक निधन

Editor in cheif
1 Min Read

उमरिया। उमरिया जिले के पीआईयू विभाग में कार्यपालन यंत्री के पद पर पदस्थ दिलीप सिंह टेकाम के आकस्मिक निधन हो जाने की जानकारी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक कार्यपालन यंत्री दिलीप टेकाम बीती रात अपने लालपुर स्थित किराए के मकान में रात्रि सकुशल सो रहे थे, लेकिन जब सुबह हुई तो वह नहीं उठे दिन भर जब उनका पता नहीं चला, तब कुछ विभागीय कर्मचारियों के द्वारा पता लगाया गया और उनके किराए के मकान में जाकर देखा गया तब पता चल पाया। जानकारी में लोगों ने बताया कि संभवतः कार्यपालन यंत्री दिलीप टेकाम रात्रि में सोए थे और सोते समय ही उनका निधन हो गया.?

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव का पीएम और अन्य कार्यवाही के लिए जुट गई है। हालांकि उनके और आकस्मिक निधन का कारण स्पष्ट नहीं है कि उनकी मौत किन वजहों से और कैसे हुई? यह तो पुलिस जांच और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *