एमपी में सरकार के दो बड़े फैसले,कैबिनेट में लगेगी मुहर

Editor in cheif
1 Min Read

एमपी कैबिनेट में आज दो बड़े प्रस्ताव,
230 खेल परिसर और 2800 मेगावाट बिजली योजना पर फैसला

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में युवाओं और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े दो अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बैठक में प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में खेल परिसर विकसित करने और 2,800 मेगावाट ताप विद्युत परियोजना के लिए टेंडर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार होगा।

सरकार ने वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत खेल, कौशल विकास और रोजगार से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने की योजना है, जिसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक खेल परिसर स्थापित करने की पहल प्रमुख मानी जा रही है।

अन्य प्रस्ताव भी एजेंडे में

कैबिनेट बैठक में जल संसाधन समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए वित्तीय स्वीकृति पर भी निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा नवगठित जिलों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के नए अनुभाग खोलने तथा कर्मचारियों से जुड़े लंबित जांच प्रकरणों पर भी चर्चा होगी।

होटल में रंगे हाथ पकड़ी गई पूजा रैदास को कोर्ट ने भेजा जेल,कारोबारी से 10 लाख की ब्लैक मेलिंग का आरोप

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *