गैर मर्द के साथ पत्नी को देख भड़का पति,बीच सड़क पत्नी की पिटाई, प्रेमी के स्कूटी में की तोड़फोड़

Editor in cheif
1 Min Read

MP: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार देर रात अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के जेके रोड पर उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक युवक ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख लिया। गुस्से में पति ने बीच सड़क हंगामा खड़ा कर दिया, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पति ने पहले पत्नी और उसके साथ मौजूद युवक से विवाद किया। माहौल बिगड़ता देख युवक अपनी स्कूटी वहीं छोड़कर भाग निकला। इसके बाद पति ने कथित तौर पर पत्नी की पिटाई कर दी, जबकि महिला भी मौका मिलते ही वहां से निकल गई। गुस्से में पति ने सड़क पर खड़ी स्कूटी को कई बार पटककर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।बताया जा रहा है कि उसके कुछ साथियों ने भी तोड़फोड़ में उसका साथ दिया।

एमपी में सरकार के दो बड़े फैसले,कैबिनेट में लगेगी मुहर

घटना के दौरान राहगीरों ने पूरा घटनाक्रम अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल अशोका गार्डन पुलिस के पास किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

CM Helpline: कलेक्टर ने संबंधितों को जारी किया फरमान,100 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *