MP: नामांतरण के बदले 25 हजार की रिश्वत,15 हजार लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार

Editor in cheif
2 Min Read

MP: जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में सागर लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को बक्सवाहा तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार के रीडर को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी रीडर की पहचान राजेन्द्र श्रीवास्तव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, फरियादी कृष्णकांत बिलथरे अपनी जमीनों के नामांतरण के संबंध में रीडर राजेन्द्र श्रीवास्तव से मिला था। आरोप है कि नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में रीडर ने पहले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। बाद में बातचीत के बाद यह रकम 25 हजार रुपए में तय हुई।

‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद भक्ति फिल्मों पर बढ़ा बॉलीवुड का भरोसा, लगातार हो रही नई फिल्मों की घोषणा

पहले ले चुका था 10 हजार रुपए

फरियादी के मुताबिक, रिश्वत की तय रकम में से 10 हजार रुपए की पहली किस्त वह पहले ही रीडर को दे चुका था। इसके बाद आरोपी द्वारा शेष 15 हजार रुपए देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। परेशान होकर फरियादी ने सागर लोकायुक्त कार्यालय में इसकी शिकायत की।

शिकायत का सत्यापन कराने के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। गुरुवार को फरियादी को 15 हजार रुपए लेकर तहसील कार्यालय भेजा गया। जैसे ही रीडर ने फरियादी से रकम ली, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

MPPSC परीक्षा में रुचि तिवारी ने हासिल किया प्रथम स्थान,नौरोजाबाद का नाम किया रोशन

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

कार्रवाई के बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपी रीडर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रैप कार्रवाई में निरीक्षक मंजू किरन तिर्की, निरीक्षक रंजीत सिंह, प्रधान आरक्षक अजय क्षेत्री, रफीक खान, आरक्षक संतोष गोस्वामी, आदेश तिवारी, विक्रम सिंह, गोल्डी, प्रदीप और नीतेश सहित लोकायुक्त टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

सीएम हेल्पलाइन का प्राथमिकता से करे निराकरण ,नही तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध होगी कार्यवाही

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *