Katni News’ यहां देखिये एक नाबालिक लड़के की दबंगई,बगैर शादी के जबरन युवती को रखा अपने पास,युवती को उसकी मां लेने आई तो मार दी गोली

0
266
Katni (संवाद)। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक नाबालिक लड़के की दबंगई इस कदर देखने को मिली कि एक महिला की बेटी को कई दिनों से जबरन अपने पास रखें हुआ है। जब लड़की की मां आज उसे वापस अपने घर ले जाने आई तब नाबालिक लड़के ने लड़की की मां को गोली मार दी। गोली मां के सीने में लगी है ।आनन फानन में मां को नजदीकी चिकित्सालय भेजा गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। हालांकि यह पूरा मामला नाबालिक लड़के और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग का है।

Katni News’ यहां देखिये एक नाबालिक लड़के की दबंगई,बगैर शादी के जबरन युवती को रखा अपने पास,युवती को उसकी मां लेने आई तो मार दी गोली

Tata ने लॉन्च की अपनी 465 Km का रेंज देने वाली लग्जरी Tata Nexon EV कार, जानिए प्रीमियम फीचर्स और बम्पर डिस्काउंट प्लान

दरअसल कटनी जिले के सलीमानाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पड़वार में एक नाबालिक लड़के का प्रेम प्रसंग महिला के लड़की से चल रहा था लेकिन यह प्रेम प्रसंग कोई चोरी छुपे नहीं बल्कि नाबालिक लड़के की पूरी दादागिरी और  दबंगई से चल रही थी उसे आरोपी लड़के के खिलाफ मजार है कि लड़की के परिवार या गांव के किसी शख्स के द्वारा इसका विरोध किया जाता। इसीलिए तो आरोपी लड़के की दबंगई के चलते बिना शादी विवाह के लड़की आरोपी लड़के के घर में रह रही थी।

Katni News’ यहां देखिये एक नाबालिक लड़के की दबंगई,बगैर शादी के जबरन युवती को रखा अपने पास,युवती को उसकी मां लेने आई तो मार दी गोली

मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले आरोपी लड़के का एक्सीडेंट हो गया था इस कारण भी और मौके का फायदा के चलते लड़की की मां आरोपी लड़के के घर पहुंची और अपनी बेटी को अपने साथ ले जाने लगी इस दौरान आरोपी लड़के ने जमकर विरोध किया और धमकी देने लगा। लेकिन शायद लड़की की मां लड़की को अपने साथ ले जाना चाहती थी और आरोपी लड़के के चंगुल से छुड़ाना चाहती थी। इस दौरान आरोपी लड़के को भारी गुस्सा आया और उसने आव देखा न ताव अपने पास रखें कट्टे से लड़की की मां के ऊपर फायर कर दिया।

Katni News’ यहां देखिये एक नाबालिक लड़के की दबंगई,बगैर शादी के जबरन युवती को रखा अपने पास,युवती को उसकी मां लेने आई तो मार दी गोली

Creta का करोबार ठप कर देंगी Honda की धांसू SUV, ताकतवर इंजन के साथ मिलेंगे अपडेटेड फीचर्स

बताया गया कि गोली लड़की के मां के सीने में लगी है। घटना के बाद आनन फानन में महिला को नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया जहां से उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। जहां घायल महिला का इलाज किया जा रहा है। घटना रविवार सुबह 11:00 बजे के आसपास की बताई गई है। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने गोली लगने से घायल महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसके बाद पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।

Katni News’ यहां देखिये एक नाबालिक लड़के की दबंगई,बगैर शादी के जबरन युवती को रखा अपने पास,युवती को उसकी मां लेने आई तो मार दी गोली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here