Katni कम्प्यूटर्स के संचालक विजय भैरवानी गिरफ्तार,50 लाख के संदिग्ध लेनदेन पर SIT की बड़ी कार्रवाई, नेटवर्क से जुड़े अन्य नाम भी जल्द आएंगे सामने

Editor in cheif
3 Min Read

कटनी। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला नेटवर्क की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने कटनी कम्प्यूटर्स के संचालक विजय भैरवानी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि बैंक खातों की जांच में करीब 50 लाख रुपये का ऐसा लेनदेन सामने आया, जिसका संतोषजनक हिसाब आरोपी नहीं दे सका। प्रारंभिक जांच में इस रकम का संबंध क्रिकेट सट्टे से जुड़े मनी ट्रेल से होने की बात सामने आई है।

11.94 करोड़ के मनी ट्रेल से खुली नई कड़ी

हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित SIT ऑनलाइन गेमिंग और क्रिकेट सट्टे से जुड़े 11.94 करोड़ रुपये के लेनदेन की जांच कर रही है। जांच के दौरान विजय भैरवानी और उसके कर्मचारियों से जुड़े बैंक खातों, फर्मों, जीएसटी रिकॉर्ड तथा उद्योग विभाग से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की गई। इसी दौरान 50 लाख रुपये के संदिग्ध ट्रांजैक्शन सामने आए।

MP: गर्भवती महिला से थाने में मारपीट मामला, निलंबित 4 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज,यहां जानिए पूरी तहकीकात

पुलिस के अनुसार जिन खातों का उपयोग कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए किया जाता था, उन्हीं खातों से बड़ी रकम अलग-अलग माध्यमों से जमा और ट्रांसफर हुई। पूछताछ में विजय इस राशि का वैध स्रोत स्पष्ट नहीं कर सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दीपक भैरवानी से भी हुई पूछताछ

जांच के दायरे में विजय का भाई दीपक भैरवानी भी है। SIT ने उसे नोटिस जारी कर पूछताछ की और उसके बयान दर्ज किए हैं। जांच एजेंसी उसके आय के स्रोत, संपत्ति में हुई बढ़ोतरी और संभावित वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल कर रही है। फिलहाल उसके विरुद्ध किसी अपराध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और जांच जारी है।

हवाला और सट्टा नेटवर्क की जांच तेज

पुलिस का मानना है कि यह कार्रवाई केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि क्रिकेट सट्टा, हवाला और कमीशन आधारित लेनदेन के व्यापक नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने का प्रयास है। SIT अब उन लोगों की पहचान में जुटी है जिन्होंने संबंधित खातों में रकम जमा कराई या आगे ट्रांसफर कराई। जांच आगे बढ़ने के साथ इस नेटवर्क से जुड़े अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं।

SP के बाद अब कलेक्टर साहिबा की बढ़ी मुश्किलें,गिरफ्तारी वारंट जारी,हर हाल में हो हाजिर ,यहां जानिए पूरा मामला

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *