iPhone 17 और iPhone 16 हुए महंगे, ग्राहकों को देने होंगे हजारों रुपये ज्यादा

Editor in cheif
2 Min Read

Apple के iPhone खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए बड़ा झटका है। कंपनी ने iPhone 17 और iPhone 16 के कुछ मॉडल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। कीमत बढ़ने के बाद ग्राहकों को अब इन फोन को खरीदने के लिए पहले के मुकाबले हजारों रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।

iPhone 17 के 256GB मॉडल की कीमत पहले 82,900 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 99,900 रुपये कर दिया गया है। यानी इस मॉडल की कीमत में सीधे 17,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं, iPhone 17 के 512GB वेरिएंट की कीमत भी 1,02,900 रुपये से बढ़ाकर 1,24,900 रुपये कर दी गई है। इस तरह इसकी कीमत में 22,000 रुपये, यानी करीब 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

iPhone 16 भी हुआ 20 हजार रुपये महंगा

Apple ने पुराने मॉडल iPhone 16 की कीमत में भी बड़ा बदलाव किया है। इसके 128GB मॉडल की कीमत पहले 69,900 रुपये थी, जो अब बढ़कर 89,900 रुपये हो गई है। यानी iPhone 16 खरीदने के लिए ग्राहकों को अब पहले की तुलना में 20,000 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।

आमतौर पर नए iPhone मॉडल लॉन्च होने के बाद पुराने मॉडल की कीमत कम होने की उम्मीद की जाती है, लेकिन इस बार कीमतों में बढ़ोतरी ने ग्राहकों को हैरान कर दिया है। ऐसे में iPhone खरीदने की योजना बना रहे लोगों के बजट पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

रोहित सिंह के ‘दिमाग’ की चर्चा,कलेक्टर को ‘धान और भूसी’ की कहानी समझाने में जुटे जिम्मेदार?

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *