हीरा विश्वकर्मा कटनी(संवाद)। कटनी से जबलपुर हाइवे माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत झिंझरी चौकी के पिपरौध पुल में हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोंगो की दर्दनांक मौत हो गई वही आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है।
घटना कटनी से जबलपुर हाइवे की है जिसमें एक बेलगाम ट्रक ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी जिससे पिकप में सवार 3 लोंगो की मौके पर मौत हो गई है। बताया गया कि पिकअप वाहन में जबलपुर के बरेला थाना अंतर्गत निवासी एक ही परिवार के 10 से अधिक लोग मैहर से शारदा माता के दर्शन कर लौट रहे थे। जो दुर्घटना के शिकार हो गए।
घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोंगो की मदद से 108 एम्बुलेंस से घटना में गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय कटनी सहित शहर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी होने पर जिले के कलेक्टर अवि प्रसाद घायलो का हाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे है जहां उन्होंने घायलो के इलाज का जायजा लिया है वही उन्होंने कहा कि नियमानुसार मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय
अंतरिक्ष दिवस पर बधाईदी
है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने
अपने संदेश में कहा कि
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र
मोदी के नेतृत्व में भारत की
साख अंतरिक्ष विज्ञान के - 23/08/2026