MP: आधी रात CM डॉ मोहन का बड़ा एक्शन, कलेक्टर,एसपी और SDM को हटाया डॉक्टर को किया सस्पेंड

Editor in cheif
3 Min Read
सागर (संवाद)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने रविवार की आधी रात बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने सागर जिले के शाहनगर में हुई 9 बच्चों की मौत मामले में सागर जिले के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक और एसडीएम को हटा दिया है वहीं शाहनगर शासकीय अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है। सीएम ने सोशल अकाउंट X पर ट्वीट करते ही सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

MP: आधी रात CM डॉक्टर मोहन का बड़ा एक्शन, कलेक्टर,एसपी और SDM को हटाया डॉक्टर को किया सस्पेंड

पूरा मामला रविवार की सुबह सागर जिले शाहनगर में स्थित हरदौल मंदिर में हुए हृदय विदारक घटना में एक जर्जर मकान की दीवार गिरने से मंदिर परिसर में शिवलिंग का निर्माण कर रहे 9 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बाद मामले में लापरवाही के चलते मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा शाहनगर नगर परिषद के सीएमओ और उपयंत्री को सस्पेंड करने के निर्देश दिए थे। वहीं सीएम ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतक बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया था, वहीं घायलों की समुचित इलाज की बात कही थी।

MP: आधी रात CM डॉक्टर मोहन का बड़ा एक्शन, कलेक्टर,एसपी और SDM को हटाया डॉक्टर को किया सस्पेंड

लेकिन रविवार की आधी रात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने सोशल अकाउंट X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि सागर जिले में के शाहपुर में हुई मासूमों की मृत्यु की दुखद घटना को गंभीरता से लेते हुए जिले के कलेक्टर, एसपी और SDM (रहली) को हटाने हेतु निर्देशित किया है। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में पदस्थ डॉक्टर हरिओम बंसल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जा रहा है।

MP: आधी रात CM डॉक्टर मोहन का बड़ा एक्शन, कलेक्टर,एसपी और SDM को हटाया डॉक्टर को किया सस्पेंड

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा सोशल अकाउंट X पर लिखने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग हरकत में आया और आधी रात कलेक्टर एसपी को हटाने आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सागर जिले के कलेक्टर दीपक आर्य को हटाते हुए नए कलेक्टर के रूप में संदीप जी. आर. को पदस्थ किया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक के रूप में विकास सहवाल को पदस्थ किया गया है।

MP: आधी रात CM डॉक्टर मोहन का बड़ा एक्शन, कलेक्टर,एसपी और SDM को हटाया डॉक्टर को किया सस्पेंड

MP: दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत मामले में CM का बड़ा एक्शन,CMO और इंजीनियर को किया सस्पेंड

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *