9,000mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ लांच होगा OnePlus 16.?

Editor in cheif
1 Min Read

Technology: OnePlus अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 पर काम कर रही है। कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स में फोन के कई फीचर्स सामने आए हैं। माना जा रहा है कि यह फोन खास तौर पर गेमिंग और लंबी बैटरी लाइफ पर फोकस करेगा।

लीक के अनुसार, OnePlus 16 में BOE X4 डिस्प्ले मिलेगा, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। गेमिंग के दौरान यह 185Hz तक रिफ्रेश रेट और चुनिंदा गेम्स में 165fps का अनुभव दे सकता है।

फोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर मिलने की संभावना है। इसके साथ ColorOS 17 और बेहतर ग्राफिक्स के लिए नया GPU भी दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें 200MP मुख्य कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है।
OnePlus 16 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh बैटरी बताई जा रही है। इसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग मिलने की संभावना है।

हालांकि, कंपनी ने अभी इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल यह सभी जानकारियां लीक रिपोर्ट्स पर आधारित हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *