Train Cancelled: बीना और आगासौद रेलवे स्टेशनों पर चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते भोपाल मंडल से होकर चलने वाली 20 यात्री ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। ट्रेनों का संचालन 20 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 के बीच निर्धारित अवधि के अनुसार प्रभावित रहेगा। ऐसे में सितंबर और अक्टूबर में बीना होकर यात्रा करने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।
तीसरी रेल लाइन को जोड़ने का काम
पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन और उत्तर मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए दोनों स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम चरणबद्ध तरीके से 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। रेल प्रशासन के मुताबिक, निर्माण कार्य के दौरान ट्रेनों का सुरक्षित संचालन बनाए रखने के लिए भोपाल मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है।
काम पूरा होने पर बढ़ेगी यार्ड की क्षमता
यार्ड रीमॉडलिंग का काम पूरा होने के बाद बीना और आगासौद स्टेशनों की परिचालन क्षमता बढ़ेगी। इससे ट्रेनों के संचालन और ठहराव को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। साथ ही भविष्य में बढ़ने वाले रेल यातायात को संभालना आसान होगा। रेलवे के अनुसार, इससे परिचालन की दक्षता और विश्वसनीयता में भी सुधार की उम्मीद है।
Sagar News: भीषण सड़क हादसा, बस और कार की टक्कर में 3 की मौत
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द?
क्र ट्रेन रद्द रहने की अवधि
1 64618 ललितपुर–बीना मेमू 20 सितंबर से 15 अक्टूबर, 26 ट्रिप
2 64617 बीना–ललितपुर मेमू 20 सितंबर से 15 अक्टूबर, 26 ट्रिप
3 61619 बीना–कटनी मुड़वारा मेमू 21 सितंबर और 28 सितंबर से 15 अक्टूबर, 19 ट्रिप
4 61620 कटनी मुड़वारा–बीना मेमू 21 सितंबर और 28 सितंबर से 15 अक्टूबर, 19 ट्रिप
5 12192 जबलपुर–हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस 26 सितंबर से 14 अक्टूबर, 19 ट्रिप
6 12191 हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 27 सितंबर से 15 अक्टूबर, 19 ट्रिप
7 61611 बीना–रूठियाई मेमू 30 सितंबर से 16 अक्टूबर, 17 ट्रिप
8 61612 रूठियाई–बीना मेमू 30 सितंबर से 16 अक्टूबर, 17 ट्रिप
9 61625 बीना–रूठियाई मेमू 30 सितंबर से 16 अक्टूबर, 17 ट्रिप
10 61626 रूठियाई–बीना मेमू 30 सितंबर से 16 अक्टूबर, 17 ट्रिप
11 12197 भोपाल–ग्वालियर इंटरसिटी 1 से 15 अक्टूबर, 15 ट्रिप
12 12198 ग्वालियर–भोपाल इंटरसिटी 1 से 15 अक्टूबर, 15 ट्रिप
13 11086 ग्वालियर–एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस 2 और 9 अक्टूबर, 2 ट्रिप
14 11085 एसएमवीटी बेंगलुरु–ग्वालियर एक्सप्रेस 4 और 11 अक्टूबर, 2 ट्रिप
15 22169 रानी कमलापति–संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 14 अक्टूबर, 1 ट्रिप
16 22170 संतरागाछी–रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस 15 अक्टूबर, 1 ट्रिप
17 22161 भोपाल–दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस 9 से 15 अक्टूबर, 7 ट्रिप
18 22162 दमोह–भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस 10 से 16 अक्टूबर, 7 ट्रिप
19 22163 भोपाल–खजुराहो महामना एक्सप्रेस 15 अक्टूबर, 1 ट्रिप
20 22164 खजुराहो–भोपाल महामना एक्सप्रेस 15 अक्टूबर, 1 ट्रिप
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि सितंबर और अक्टूबर 2026 में बीना होकर यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया का कहना है कि यात्री ट्रेन के मार्ग, ठहराव, प्रस्थान स्टेशन और गंतव्य स्टेशन की जानकारी भी यात्रा से पहले प्राप्त कर लें, ताकि आखिरी समय में परेशानी का सामना न करना पड़े।