MP: UPI चार्ज के विरोध में ‘नो UPI डे’, 23 सितंबर को डिजिटल भुगतान नहीं लेंगे व्यापारी

Editor in cheif
2 Min Read

MP: UPI भुगतान पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के विरोध में इंदौर के व्यापारियों ने 23 सितंबर को ‘नो UPI डे’ मनाने का फैसला किया है। शहर के 100 से अधिक व्यापारिक संगठनों के इस विरोध में शामिल होने की बात कही जा रही है।

व्यापारियों का कहना है कि UPI आज रोजमर्रा के लेन-देन का प्रमुख माध्यम बन चुका है। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर प्रस्तावित 0.40 प्रतिशत MDR चार्ज से कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ सकता है।

QR कोड और साउंड बॉक्स ढंके जाएंगे

व्यापारियों ने 23 सितंबर को दुकानों पर लगे UPI के QR कोड और साउंड बॉक्स को काले कपड़े से ढंकने की तैयारी की है। इस दिन ग्राहकों से डिजिटल भुगतान की जगह नकद भुगतान करने की अपील की जाएगी।

इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन के मुताबिक, व्यापारी शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे। उनका कहना है कि डिजिटल भुगतान के लिए व्यापारियों पर अलग से शुल्क नहीं लगाया जाना चाहिए।

कुठला के चर्चित CSP नेहा पचीसिया कांड में बड़ा अपडेट: तीनों आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी

शुरू किया पोस्टर अभियान

इस विरोध को लेकर व्यापारियों ने 18 सितंबर से पोस्टर अभियान भी शुरू किया है। पोस्टर पर ‘हमारा व्यापार, नकद व्यवहार’ का संदेश दिया गया है। व्यापारिक संगठनों का कहना है कि अतिरिक्त शुल्क से छोटे और बड़े दोनों कारोबारियों पर असर पड़ सकता है।

अब सभी की नजर 23 सितंबर को होने वाले ‘नो UPI डे’ पर है। इस दिन कितने व्यापारी डिजिटल भुगतान बंद रखते हैं और बाजार पर इसका कितना असर पड़ता है, यह देखने वाली बात होगी।

बांधवगढ़ में 24 सितंबर से हाथियों की ‘मौज’, होगी तेल मालिश और पसंदीदा भोजन की दावत

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *