MP: संभाग के 66 युवाओं को मिली मुफ्त भ्रमण की सौगात,पर्यटन स्थलों की करेंगे सैर

Editor in cheif
2 Min Read

शहडोल 22,अनूपपुर 13,उमरिया 5 और डिंडौरी से 21 युवा शामिल

शहडोल/उमरिया।अनूपपुर। युवाओं को प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक विरासत से रूबरू कराने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ‘मां तुझे प्रणाम’ योजना के तहत शहडोल संभाग के 66 युवाओं का दल बुधवार को रवाना हुआ। यह दल 20 सितंबर तक विभिन्न पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेगाम

योजना के तहत संभाग के चार जिलों से युवाओं का चयन किया गया है। इनमें शहडोल से 22, अनूपपुर से 13, डिंडौरी से 21 और उमरिया से 5 युवा शामिल हैं। दयानंद सोंधिया, ब्लॉक युवा समन्वयक एवं दल मैनेजर के नेतृत्व में सभी युवा ट्रेन से इंदौर के लिए रवाना हुए।

दिवाली पर नई कार खरीदने का प्लान? 3.69 लाख से शुरू, 35.12 किमी तक माइलेज वाली कारें

मांडव, ओंकारेश्वर और महेश्वर जाएंगे युवा

इंदौर पहुंचने के बाद युवाओं को मांडव, ओंकारेश्वर और महेश्वर का भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान उन्हें इन स्थानों के ऐतिहासिक महत्व, सांस्कृतिक विरासत और भौगोलिक विशेषताओं की जानकारी दी जाएगी। युवाओं को इन स्थलों को करीब से देखने और उनके बारे में प्रत्यक्ष अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा।

15 से 25 वर्ष तक के युवा ले सकते हैं लाभ

‘मां तुझे प्रणाम’ मध्यप्रदेश शासन की योजना है, जिसका उद्देश्य युवाओं को देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के साथ-साथ प्रदेश के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों से परिचित कराना है। योजना के तहत 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के मध्यप्रदेश के मूल निवासी युवा पात्र होते हैं। NCC, NSS, स्काउट-गाइड, खेल और मेधावी विद्यार्थियों से जुड़े युवाओं को चयन में अवसर दिया जाता है।

योजना की शुरुआत वर्ष 2013 में हुई थी। कोरोना काल में यह योजना प्रभावित रही, जिसके बाद इसे अप्रैल 2022 में दोबारा शुरू किया गया। बुधवार को रवाना हुआ दल इसी योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए चयनित युवाओं का दल है।

भाभी और दो बच्चों को मायके से लेकर लौट रहा था देवर, हाईवे हादसे में चारों की मौत

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *