हुंडई Venue कार को चोरों से बचाएगा नया स्मार्ट फीचर, इन वेरिएंट में मिलेगा लाभ

Editor in cheif
2 Min Read

Automobile Desk। कार चोरी और चाबी की क्लोनिंग की बढ़ती घटनाओं के बीच हुंडई ने अपनी लोकप्रिय Venue और Venue N Line में सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए नया फीचर पेश किया है। कंपनी ने अपने कनेक्टेड कार प्लेटफॉर्म Bluelink में Remote Immobiliser फीचर जोड़ा है। इसकी मदद से कार मालिक जरूरत पड़ने पर अपने मोबाइल फोन से कार के इंजन को लॉक कर सकता है।

मोबाइल से होगा इंजन लॉक

अगर कार मालिक को लगे कि उसकी गाड़ी चोरी होने का खतरा है या कार चोरी हो गई है, तो वह Bluelink मोबाइल ऐप के जरिए Remote Immobiliser को एक्टिवेट कर सकता है। इसके बाद कार को दोबारा स्टार्ट करना संभव नहीं होगा। खास बात यह है कि चोर के पास कार की डुप्लीकेट चाबी होने पर भी यह सुरक्षा फीचर काम करेगा।

अब यहां पकड़े गए 10 युवतियां और 12 युवक,स्पा की आड़ में चल रहा सेक्स (Sex) रैकेट का कारोबार.?

सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं

हुंडई इस फीचर को सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल (SDV) तकनीक और Controller Over-the-Air (C-OTA) के जरिए उपलब्ध करा रही है। इसका फायदा यह है कि योग्य कारों में फीचर का अपडेट सीधे सॉफ्टवेयर के जरिए भेजा जा सकता है। इसके लिए कार मालिक को सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी।

इन मॉडल्स में मिलेगा फीचर

कंपनी के मुताबिक नवंबर 2025 के बाद बिकने वाले योग्य मॉडल्स में यह अपडेट भेजा जा सकता है। वहीं सितंबर 2026 से ccNC इंफोटेनमेंट सिस्टम वाले Venue HX10 और Venue N Line N10 वेरिएंट में Remote Immobiliser को फैक्ट्री-फिटेड स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दिया जा रहा है। कंपनी इसे आगे चुनिंदा पुराने Bluelink मॉडल्स में भी चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की योजना बना रही है।

Bluelink में 70 से ज्यादा स्मार्ट फीचर्स

हुंडई के Bluelink सिस्टम में पहले से ही 70 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स दिए जाते हैं। इनमें दुर्घटना की स्थिति में ऑटो-क्रैश नोटिफिकेशन, SOS इमरजेंसी सहायता, डिजिटल की, Find My Car और AI आधारित वॉयस कमांड जैसी सुविधाएं शामिल हैं। नया Remote Immobiliser फीचर कार की सुरक्षा को एक और मजबूत परत देता है।

MP: पुलिस विभाग में थोकबंद तबादले,137 SDOP रैंक के अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी,देखिये पूरी सूची

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *