Baleno या i20: कौन सी कार खरीदना ज्यादा फायदेमंद? जानिए कीमत,फीचर्स और EMI का पूरा हिसाब

Editor in cheif
3 Min Read

प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में दोनों कारों के बीच कड़ी टक्कर, बेस वेरिएंट की मासिक किस्त में मामूली अंतर

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम हैचबैक कारों की मांग आज भी बनी हुई है। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी की बलेनो और हुंडई की i20 ग्राहकों की प्रमुख पसंद हैं। दोनों कारें अपने डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस के कारण बाजार में मजबूत पकड़ रखती हैं।

मारुति सुजुकी ने बलेनो को आकर्षक और आधुनिक डिजाइन दिया है। कार में नए फ्रंट ग्रिल, बंपर और हेडलाइट्स के साथ बेहतर इंटीरियर और मॉडर्न इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कंपनी बलेनो की बिक्री अपने नेक्सा डीलरशिप नेटवर्क के माध्यम से करती है। वहीं, हुंडई i20 अपने स्पोर्टी डिजाइन, आरामदायक केबिन और आधुनिक फीचर्स के कारण खासकर युवाओं के बीच लोकप्रिय है। दोनों कारों में लगातार नए फीचर्स और बदलाव किए जाने से ग्राहकों के सामने यह सवाल रहता है कि आखिर किस कार को खरीदना ज्यादा फायदेमंद होगा।

EMI में कितना अंतर?

दोनों कारों के बेस वेरिएंट की तुलना करें तो मारुति बलेनो के सिग्मा पेट्रोल मैनुअल और हुंडई i20 के 1.2 कापा पेट्रोल मैनुअल एरा वेरिएंट को शामिल किया जा सकता है। यदि कार की पूरी एक्स-शोरूम कीमत पर 9.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से 3 साल यानी 36 महीने के लिए लोन लिया जाए, तो एक अनुमान के अनुसार बलेनो के बेस वेरिएंट की मासिक EMI करीब 19,537 रुपये हो सकती है। वहीं, इसी ब्याज दर और अवधि पर हुंडई i20 के बेस मॉडल की मासिक किस्त लगभग 19,210 रुपये बैठती है। यानी दोनों कारों की EMI में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है।

किसे चुनना ज्यादा फायदेमंद?

कम EMI और स्पोर्टी डिजाइन चाहने वाले ग्राहकों के लिए हुंडई i20 एक अच्छा विकल्प हो सकती है। वहीं, बेहतर माइलेज, मारुति का बड़ा सर्विस नेटवर्क और किफायती रखरखाव चाहने वाले ग्राहकों के लिए मारुति सुजुकी बलेनो बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।

हालांकि, कार खरीदने से पहले केवल EMI के आधार पर फैसला नहीं करना चाहिए। डाउन पेमेंट, ऑन-रोड कीमत, बीमा, ब्याज दर और बैंक के अन्य शुल्क के अनुसार वास्तविक मासिक किस्त में बदलाव हो सकता है।

MP पुलिस में बंपर भर्ती: 7500 कांस्टेबल पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 22 सितंबर से आवेदन

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *