भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Baleno या i20: कौन सी कार खरीदना ज्यादा फायदेमंद? जानिए कीमत,फीचर्स और EMI का पूरा हिसाब
जारी अधिसूचना के अनुसार, पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 22 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है। आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का भी अवसर मिलेगा। उम्मीदवार 11 अक्टूबर तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे। पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 19 नवंबर निर्धारित की गई है। भर्ती से जुड़ी आगे की जानकारी और परीक्षा कार्यक्रम मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी किया जाएगा।
खूबसूरत सी लड़की पकड़ी गई जीजा के साथ,पुलिस खंगाल रही परिवार का नेटवर्क
12वीं पास के लिए मौका, ST अभ्यर्थियों को आठवीं पास की पात्रता, भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार निर्धारित की गई है। अनारक्षित वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वहीं, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।
विशेष सशस्त्र बल और पुलिस बल में होगी भर्ती
कुल 7500 पदों पर निकाली गई भर्ती में 700 पद विशेष सशस्त्र बल के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि 6800 पद पुलिस बल के लिए रखे गए हैं। बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती निकलने से प्रदेश के युवाओं के लिए पुलिस विभाग में नौकरी पाने का महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले भर्ती संबंधी सभी नियम, पात्रता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की जानकारी MPESB की आधिकारिक अधिसूचना से अवश्य प्राप्त करें।
जेठानी ने गला घोंटकर देवरानी को उतारा मौत के घाट,वजह जानकर रह जाएंगे सन्न