कटनी (संवाद)। कटनी शहर से लगी हिरवारा गांव में स्थित शराब दुकान में उसे वक्त अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब लगभग आधा सैकड़ा ग्रामीण महिलाओं ने शराब दुकान पर लाठी डंडे लेकर धावा बोल दिया। महिलाओं ने लाठी डंडों और पत्थरों से शराब दुकान और उसमें रखी शराब को तोड़फोड़ दी। मामले में बताया गया कि शराब दुकान के कर्मचारियों और हिरवारा गांव के एक युवक के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद देखते ही देखते पूरे गांव में माहौल गर्मा गया और गांव के पुरुष और महिलाएं एकत्रित होकर शराब दुकान हटाने के लिए बीच सड़क पर बैठ गए।
Katni: वीडियो में देखिए कैसे महिलाओं ने शराब दुकान में बोला धावा, लाठी-डंडे और पत्थरों से कर दी दुकान में जमकर तोड़फोड़
हंगामा कर रही महिलाओं ने बताया की हिरवारा निवासी गोविंद चक्रवर्ती शनिवार की रात को गांव की शराब दुकान गया था। जहां पर दुकान के कर्मचारियों से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। रात को मामले को शांत करा दिया गया था। लेकिन आज फिर गांव की महिलाएं और ग्रामीण शराब दुकान पहुंचे। महिलाओं ने लाठी लेकर दुकान में तोड़फोड़ की और सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद महिलाएं हाथ में लाठी डंडे लेकर शराब दुकान में धावा बोल दिया।
(शराब दुकान में महिलओं का हंगामा,जमकर की तोड़फोड़)
Katni: वीडियो में देखिए कैसे महिलाओं ने शराब दुकान में बोला धावा, लाठी-डंडे और पत्थरों से कर दी दुकान में जमकर तोड़फोड़
मामले की जानकारी लगते ही एनकेजे पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से चर्चा की। साथ ही मामले में विवाद करने की वजह थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने को कहा। जिसके बाद ग्रामीण माने और शिकायत दर्ज कराने रवाना हुए। दूसरी ओर आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। एडिशन एसपी संतोष डहेरिया ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Katni: वीडियो में देखिए कैसे महिलाओं ने शराब दुकान में बोला धावा, लाठी-डंडे और पत्थरों से कर दी दुकान में जमकर तोड़फोड़
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को
मंत्रालय में लोकार्पण के लिए
तैयार हो चुके प्रदेश के सभी
सांदीपनि विद्यालयों की
प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने स्कूल शिक्षा और
जनजातीय कार्य विभाग के व - 03/07/2026
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि
किसानों का कल्याण राज्य सरकार
का कर्तव्य है। खेती की लागत कम
करने और किसानों की आय बढ़ाने
के लिए गतिविधियों को
प्राथमिकता पर लिया जाना
आवश्यक है। इसी उद् - 03/07/2026
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने श्री
अमरनाथ की पावन यात्रा के
शुभारंभ पर समस्त श्रद्धालुओं
और बाबा बर्फानी के दर्शन के
लिए जाने वाले तीर्थ यात्रियों
को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
दीं हैं। मुख्यम - 03/07/2026
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने परमवीर
चक्र से सम्मानित कैप्टन मनोज
कुमार पाण्डेय के बलिदान दिवस
पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित
की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने
अपने संदेश में कहा कि मातृभूमि
की रक् - 03/07/2026
मुख्य
सचिव श्री अनुराग जैन ने
मंत्रालय में शुक्रवार को
वित्त विभाग के अधिकारियों और
राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी के
समन्वयक से कहा है कि वे जिलों
से प्राप्त जिला स्तरीय
क्रेडिट प्लान का हर हाल म - 03/07/2026
खिवनी
अभयारण्य, देवास में आपसी
संघर्ष में गंभीर रूप से घायल
हुए नर बाघ 'युवराज' का वन विहार
राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल के
रेस्क्यू सेंटर में विशेषज्ञ
चिकित्सकों की निगरानी में
उपचार किया जा रहा ह - 03/07/2026