कटनी (संवाद)। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक अजब कारनामा सामने आया है। जिसमें रिश्वतखोर पटवारी रिश्वत लेते लोकायुक्त के द्वारा रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद वह रिश्वत की राशि साढ़े 4 हजार चबाकर खा गया। बताया गया कि पटवारी शिकायतकर्ता से जमीन के सीमांकन के लिए 5 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसमें उसे साढ़े 4 हजार देने के दौरान लोकायुक्त की धरपकड़ कार्यवाही होते देख पटवारी ने 5 सौ के 9 नोट चबाकर हजम कर लिया। वही रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथ पकड़ने आई लोकायुक्त की टीम हाथ मलते रह गई।
