कटनी (संवाद)। जिले के रीठी थाना क्षेत्र के सलैया चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम लालपुरा में महुआ के पेढ की एक बड़ी डाल टूटने से मां और बेटे की दुखद मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने फौरन पेड़ की डाल को हटाकर दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
