12वीं की छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म का मामला,आरोपी गिरफ्तार

Editor in cheif
2 Min Read

MP: मध्यप्रदेश के जबलपुर में 12वीं कक्षा की छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक छात्रा को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया और बाद में उसे जबलपुर से हरियाणा ले गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

किराए के मकान में रखा

पुलिस के अनुसार, छात्रा की आरोपी युवक से पहले से पहचान थी। आरोपी उसे सुहागी इलाके में ले गया और वहां किराए का मकान लेकर रहने लगा। आरोप है कि इसी दौरान उसने छात्रा का शारीरिक शोषण किया। इसके बाद आरोपी उसे हरियाणा भी ले गया, जहां उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई।

शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह का पति नरेंद्र मरावी से तलाक, 9 साल बाद हुआ कानूनी अलगाव

मां को फोन कर बताई पूरी बात

प्रताड़ना से परेशान छात्रा ने फोन पर अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद उसकी मां हरियाणा पहुंचीं और बेटी को वापस जबलपुर लेकर आईं। घर लौटने के बाद परिजनों ने आधारताल थाने में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

आधारताल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

यहां जानिए एमपी के मेधावी छात्रों को कब मिलेगी ई स्कूटी .? कौन-कौन है इसके लिए पात्र

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *