शहडोल (संवाद)। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सोहागपुर शहडोल में फरार आरोपी नावेद खान पिता रहीस खान, संस्कार बजाज पिता राजकुमार बजाज, पप्पु उर्फ रहीस अहमद, नफीस खान पिता तौहिद खान, निवासी मेढ़की, ताहिर खान पिता ताहिर खान निवासी मेढ़की उमरिया, नवसाद खान निवासी सोहागपुर के विरूद्व थाना सोहागपुर के अपराध क्रं. 606/22 धारा147,148,149,294, 323,506, 326,307,325 भादवि0 प्रकरण दर्ज किया गया है। उक्त फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु यथा संभव प्रयास किया गया परन्तु आरोपियों की गिरफ्तारी नही की जा सकी है।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत करते हुये पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक ने पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा कमांक- 80बी (1) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए कहा है कि, जो कोई फरार आरोपी की सूचना देगा या गिरफ्तारी करायेगा अथवा गिरफ्तारी के लिए विश्वसनीय सूचना देगा, सहयोग करेगा उसे 10 हजार रूपये की ईनाम राशि दी जाएगी तथा सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा।
जारी आदेश में कहा गया है कि फरार आरोपी नावेद खान पिता रहीस खान पर 4 हजार रूपये, संस्कार बजाज पिता राजकुमार बजाज पर 2 हजार रूपये एवं पप्पु उर्फ रहीस अहमद, नफीस खान पिता तौहिद खान, निवासी मेढ़की, ताहिर खान पिता ताहिर खान निवासी मेढ़की उमरिया, नवसाद खान निवासी सोहागपुर पर 1-1 हजार रूपये की ईनामी राशि घोषित की गई है।