अनूपपुर (संवाद)। जिले के सीतामढ़ी पिकनिक स्पॉट में एक दर्दनांक हादसा हुआ है।जिसमे पिकनिक मनाने गए परिवार के लोंगो के नदी में नहाने के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई है। डूबने वालो में 2 युवती और एक युवक शामिल है।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।
घटना के संबंध में जानकारी के मुताबिक अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना अंतर्गत स्थित पिकनिक स्पॉट सीतामढ़ी में भालूमाड़ा क्षेत्र के संतोषी दफ़ाई के रहने वाला परिवार पिकनिक मनाने यहां पहुंचा हुआ था। इसी दौरान परिवार के सदस्यों के द्वारा नदी में नहाने के दौरान पहले 2 युवती के डूबते समय उन्हें बचाने युवक दौड़ा और तीनों की पानी मे डूबकर दर्दनांक मौत हो गई।इसके अलावा जो जानकारी मिल रही है उसमें बताया गया है कि 2 युवती और 1 युवक की मौत के अलावा 1 बच्ची की भी मौत हुई है।यानी कुल मिलाकर 4 लोंगो की मौत की जानकारी मिली है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नही हो पाई है।पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतकों शिनाख्त सहित अन्य आवश्यक जांच में जुटी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित विभिन्न गरबा कार्यक्रमों में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दशहरा मैदान, डालडा फैक्ट्री, सामाजिक न्याय परिसर, - 19/10/2026