(कटनी से जितेंद्र द्विवेदी,हीरा विश्वकर्मा)।
कटनी (संवाद)। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जहां एक ओर राजनीतिक दलों के द्वारा प्रत्याशी चयन को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने आज मंगलवार को मध्य प्रदेश के अंतर्गत नगर निगम के महापौर के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की है। जिसमें कटनी नगर निगम के लिए श्रीमती ज्योति दीक्षित को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया गया है।
इसके अलावा मुरैना नगर निगम से श्रीमती मीना जाटव, सागर से श्रीमती संगीता तिवारी,रीवा से प्रबोध व्यास,सतना से योगेश ताम्रकार,सिंगरौली से चंद्रप्रताप विश्वकर्मा,जबलपुर से डॉक्टर जितेंद्र जमादार,छिंदवाड़ा से अनंत धुर्वे,भोपाल से श्रीमती मालती राय,खंडवा से अमृता यादव,बुरहानपुर से श्रीमती माधुरी पटेल,उज्जैन से मुकेश टटवाल एवं देवास से श्रीमती गीता अग्रवाल शामिल है।
बता दे कि इसके पहले कांग्रेस के द्वारा अपने अधिकृत प्रत्यासी की घोषणा कर चुकी है। जिसमे कटनी नगर निगम से श्रीमती श्रेया खंडेलवाल को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) से श्रीमती शशिप्रभा तिवारी को नगर निगम महापौर का उम्मीदवार बनाया गया है।
मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में
जानकारी के मुताबिक कटनी के नगर निगम में बीते कुछ समय से भाजपा का कब्जा रहा है। जबकि इसके काफी पहले लंबे समय तक कांग्रेस के भी लोग जीतते आये है।या यह कहा जाएगा कि प्रदेश में सरकारों की बदलती तश्वीर के साथ यहां के नगर निगम की भी तश्वीर बदलती रही है। हालांकि इस बार के चुनाव में अभी कुछ भी कहना ठीक नही होगा क्योंकि अभी चुनाव का शुरुआती दौर है, जैसे जैसे मतदान का समय नजदीक आएगा वैसे ही चुनावी समीकरण बनते और बिगड़ते रहेंगे। चुनाव के अंतिम दौर में ही जिस पार्टी का माहौल बनेगा अंतिम निर्णय भी उसी के पक्ष में होगा।
बहरहाल दोनों पार्टियों की चुनावी बिसात बिछने लगी है, शह और मात का खेल शुरू हो गया है। देखना होगा इस बार के चुनाव में कौन सी पार्टी बाजी मारती है।