ग्वालियर (संवाद)। मध्यप्रदेश में मोबाइल पर राँग काल आने और बात होने के बाद दो बच्चों की मां को रांग काल वाले प्रेमी से प्यार होने और अपने पति सहित दो बच्चों को छोड़कर घर से भागकर प्रेमी से शादी रचाने का अजीबो गरीब मामला सामने आया है।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर इलाके में रहने वाली दो बच्चों की मां के मोबाइल पर यूपी के फिरोजाबाद में रहने वाले युवक का मिस कॉल आने के बाद महिला ने उसे पलट कर फोन लगा दिया। फिर क्या दोनों के बीच हुई बातचीत में दोनों की जान पहचान हो गई। इसके बाद दोनों में अक्सर मोबाइल से बातचीत होने लगी इस दौरान उस महिला को मिस काल वाले प्रेमी से प्यार हो गया। वही वह प्रेमी भी महिला से प्यार करने लगा। इसके बाद दोनों ने शादी करके एक साथ रहने का फैसला कर लिया।
ग्वालियर निवासी उक्त महिला दो बच्चों की मां एक दिन अपने घर से अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के पास यूपी के फिरोजाबाद भाग गई जहां उसकी मुलाकात प्रेमी सी हुई। प्रेमी ने उस महिला को पहले अपने घर ले गया फिर पूरे विधि विधान और रीति रिवाज से शादी रचा ली। इधर महिला का पति और बच्चे काफी खोजबीन के बाद ग्वालियर पुलिस के पास पहुंच कर पति ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ दिनों बाद पुलिस ने महिला की पतासाजी की जिसका पता यूपी के फिरोजाबाद में होना बताया गया। जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति को लेकर यूपी के फिरोजाबाद पहुंची जहां उसने महिला को बरामद कर लिया। पुलिस के पहुंचते ही महिला का प्रेमी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला को उसके पति और बच्चों को सौंप दिया है।