वीडियो में देखिए शराबी डॉक्टर ने नशे में धुत होकर मचाया उत्पात, अस्पताल में की तोड़फोड़ कर्मचारियों को भी दौड़ाया

Editor in cheif
3 Min Read
शहडोल (संवाद)। जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में एक शराबी डॉक्टर ने जमकर उत्पाद मचाया है। हाथ में लोहे की लाडली कर न सिर्फ अस्पताल में तोड़फोड़ की बल्कि सफाई कर्मचारी को राड से करने के लिए दौड़ी भी है शराबी डॉक्टर के इस मृत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। डॉक्टर की इस हरकत का वीडियो सीसीटीवी में भी कैद हो गया है।

वीडियो में देखिए शराबी डॉक्टर ने नशे में धुत होकर मचाया उत्पात, अस्पताल में की तोड़फोड़ कर्मचारियों को भी दौड़ाया

मिली जानकारी के मुताबिक शहडोल जिले के अंतर्गत धनपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर अभिषेक मिश्रा के द्वारा शराब के नशे में धुत होकर अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया है इतना ही नहीं शराबी डॉक्टर ने हाथ में है लोहे की रात लेकर तोड़फोड़ भी की है इस दौरान वहां मौजूद सफाई कर्मचारी को भी शराबी डॉक्टर ने करने के लिए लोहे की रात लेकर दौड़ाया है। इसके बाद वह अस्पताल परिसर में घंटा बैठा रहा और अनाप-शनाप बकता रहा है।

वीडियो में देखिए शराबी डॉक्टर ने नशे में धुत होकर मचाया उत्पात, अस्पताल में की तोड़फोड़ कर्मचारियों को भी दौड़ाया

शराबी डॉक्टर की इस हरकत से परेशान होकर अस्पताल के अन्य स्टाफ ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस थाना में दी है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शराबी डॉक्टर का एमएलसी कराया है रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा अल्कोहल का सेवन करना पाया गया है। घटना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के मुखिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भी लगी है।

वीडियो में देखिए शराबी डॉक्टर ने नशे में धुत होकर मचाया उत्पात, अस्पताल में की तोड़फोड़ कर्मचारियों को भी दौड़ाया

मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश मिश्रा ने बताया कि इसके पहले भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपुरी में पदस्थ डॉक्टर अभिषेक मिश्रा की शिकायत मिलती रही हैं वह कभी भी समय पर अस्पताल नहीं पहुंचते और कभी-कभी तो वह अब तो गायब रहते हैं। जिसके चलते उन्हें पहले भी कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इस बार उनके द्वारा शराब के नशे में अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की है इस मामले की जांच कर कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

वीडियो में देखिए शराबी डॉक्टर ने नशे में धुत होकर मचाया उत्पात, अस्पताल में की तोड़फोड़ कर्मचारियों को भी दौड़ाया

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *