उमरिया (संवाद)। जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत कौड़िया बिजौरा के बीच पटपरा नाला के पास शाम 5 बजे करीब मोटरसाइकिल और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत से एक की घटनास्थल पर मौत और एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं तीसरे की गंभीर स्थिति देख प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रिफर किया गया है।

Contents
उमरिया (संवाद)। जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत कौड़िया बिजौरा के बीच पटपरा नाला के पास शाम 5 बजे करीब मोटरसाइकिल और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत से एक की घटनास्थल पर मौत और एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं तीसरे की गंभीर स्थिति देख प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रिफर किया गया है।घटना के संबंध में बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग जरहा से मानस गान कर वापस उमरिया लौट रहे थे, तभी कौड़िया बिजौरा के बीच पटपरा नाला के पास हादसे का शिकार हुए है। घटना के बाद सड़क में और आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल पर प्यारेलाल सेन उम्र 45 वर्ष निवासी पठारी की मौत हो गई। जानकारी के बाद 100 नंबर डायल मौके पर पहुंचकर दो गंभीर लोगों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर राहुल सेन उम्र 24 वर्ष की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान भी मौत हो गई। वहीं शिव नारायण सेन पिता छोटेलाल उम्र 24 वर्ष निवासी उमरिया की प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया है।बताया गया कि मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार काफी दूर जा गिरे। घटनास्थल पर लोगों का हुजूम लग गया। लोंगो ने तत्काल 100 डायल को इसकी सूचना दी तब मौके से पहुंचकर घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि जरहा से मानस गान कर वापस लौट रहे थे और ऐसी घटना घट गई जिसमें पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।