Umaria: भाजपा अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में पूरे शहडोल संसदीय क्षेत्र में उमरिया बना सर्वाधिक मतो की लीड देने वाला जिला,यहां जानिए पूरी डिटेल

0
163
उमरिया (संवाद)। लोकसभा चुनाव के तहत शहडोल संसदीय क्षेत्र में भी भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार श्रीमती हिमाद्री सिंह 3 लाख 97 हजार 340 वोटो से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। जिसमें संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 8 विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार हिमाद्री सिंह को अच्छे मत प्राप्त हुए हैं। लेकिन उमरिया जिले की बांधवगढ़ और मानपुर विधानसभा की बात करें तो पूरे संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभा में से उमरिया जिले की दोनो विधानसभा का परफॉर्मेंस सबसे बेहतर और सबसे अच्छा रहा है। संसदीय क्षेत्र शहडोल की आठों विधानसभा के मुकाबले उमरिया जिले की बांधवगढ़ और मानपुर विधानसभा से अन्य विधानसभा के मुकाबले सर्वाधिक मत प्राप्त हुए हैं। निश्चित रूप से उमरिया जिले के जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे और उनके पूरे संगठन की मेहनत के कारण ही यह संभव हो पाया है।

Umaria: भाजपा अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में पूरे शहडोल संसदीय क्षेत्र में उमरिया बना सर्वाधिक मतो की लीड देने वाला जिला

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में आज एक ऐतिहासिक जीत दर्ज कर मध्य प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर्णिम अध्याय का आगाज किया हैl मध्यप्रदेश भाजपा के शुभंकर प्रदेश अध्यक्ष खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में लड़े गए  लोकसभा चुनाव में कुशल नेतृत्व और सफल मार्गदर्शन के दम पर मध्य प्रदेश की 29 की 29 लोकसभा सीट जहां बीजेपी जीती है वही मध्य प्रदेश भाजपा का वोट शेयर भी बढ़ा है lआज हम 60% से अधिक मतों को प्राप्त कर जनता का विश्वास जीतने में पूर्ण रूपेण सफल हो पाए हैंl

Umaria: भाजपा अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में पूरे शहडोल संसदीय क्षेत्र में उमरिया बना सर्वाधिक मतो की लीड देने वाला जिला

इसी परिपेक्ष में उमरिया जिले के मानपुर और बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे के नेतृत्व में शहडोल संसदीय क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मत मानपुर विधानसभा में 70206 मतों  के साथ प्रथम स्थान पर  है वही उमरिया जिले की ही बांधवगढ़ विधानसभा में 61131 मत प्राप्त किए हैं,जो संसदीय क्षेत्र में दूसरे क्रम पर है l निश्चित ही उमरिया जिले के समस्त देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा का परिणाम है की उमरिया जिले में संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह जी को सर्वाधिक मत मिले हैं l

Umaria: भाजपा अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में पूरे शहडोल संसदीय क्षेत्र में उमरिया बना सर्वाधिक मतो की लीड देने वाला जिला

भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने जिले के समस्त मतदाता मलिक कार्यकर्ता बंधु जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया हैl जिला अध्यक्ष श्री दिलीप पांडे ने बताया कि हमारे कार्यकर्ताओं ने विषम परिस्थिति को भी सहजता और सरलता से अपने पक्ष में वातावरण बनाते हुए हर क्षेत्र में भाजपा के विजय परचम को फहराने का प्रयास किया हैl श्री पांडे ने बताया कि जहां हम मानपुर विधानसभा के अमरपुर मंडल के 100 बूथों पर पहले सबसे न्यूनतम मत प्राप्त करते थे वहीं आज लोकसभा निर्वाचन 2024 के परिणामों को देखें तो जिले में सर्वाधिक मतों की लीड देने वाला यदि कोई मंडल है तो वह अमरपुर मंडल है।

Umaria: भाजपा अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में पूरे शहडोल संसदीय क्षेत्र में उमरिया बना सर्वाधिक मतो की लीड देने वाला जिला

बांधवगढ़ विधानसभा में चंदिया मंडल का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा l उमरिया जिले के सभी मंडलों में भाजपा का विजय परचम फहराया गयाl जिले के सभी 585 मतदान केंद्रों में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्राणपण लगाते हुए लगभग 550 से अधिक मतदान केंद्रों पर भाजपा ने अपनी जीत दर्ज कराई l जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने कार्यकर्ताओं की ऊर्जा उत्साह विश्वास और संघर्ष को नमन करते हुए मतदाता मालिकों का आभार व्यक्त कियाl।

Umaria: भाजपा अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में पूरे शहडोल संसदीय क्षेत्र में उमरिया बना सर्वाधिक मतो की लीड देने वाला जिला

गांव में शुरू करें यह बिजनेस हो जाओगे मालामाल, जानिए पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here