Umaria: बहरा धाम में ऐतिहासिक रामलीला का मंचन आज शनिवार से,श्री रघुराज मानस कला मंदिर का आयोजन

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिला मुख्यालय उमरिया के स्थानीय बहरा धाम में श्री रघुराज मानस कला मंदिर के तत्वाधान में ऐतिहासिक रामलीला का मंचन 28 सितंबर दिन शनिवार से प्रारंभ हो रहा है जिसका समापन 14 अक्टूबर को किया जाएगा।

Umaria: बहरा धाम में ऐतिहासिक रामलीला का मंचन आज शनिवार से,श्री रघुराज मानस कला मंदिर का आयोजन

रामलीला समिति बहरा धाम की ओर से जानकारी दी गई है कि बहरा धाम में ऐतिहासिक रामलीला का मंचन सैकड़ो वर्ष पुरानी परंपरा है, तब से लेकर आज तक रामलीला समिति के द्वारा लगातार इस परंपरा और शहर की वर्षो पुरानी संस्कृति को जीवित रखा है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बहराधाम मैदान में रामलीला का मंचन आदर्श रामलीला मंडल मैहर जिला मैहर की मंडली द्वारा रामलीला किया जा रहा है।

Umaria: बहरा धाम में ऐतिहासिक रामलीला का मंचन आज शनिवार से,श्री रघुराज मानस कला मंदिर का आयोजन

बहराधाम में रामलीला 28 सितंबर 2024 दिन शनिवार से प्रारंभ हो रहा जिसका प्रतिदिन का कार्यक्रम इस प्रकार है-
28 सितंबर शनिवार को कीट पूजन,नारद मोह,
29 सितम्बर रविवार पृथ्वी पुकार,श्रीराम जन्म,बाल लीला,
30 सितंबर सोमवार मुनि आगमन,ताड़का वध,अहिल्या उद्धार,
01 अक्टूबर दिन मंगलवार नगर दर्शन,पुष्प वाटिका
02 अक्टूबर दिन बुधवार रावण बाणासुर संवाद,धनुष यज्ञ,
03 अक्टूबर दिन गुरुवार धनुष भंग, लक्ष्मण परशुराम संवाद,
04 अक्टूबर दिन शुक्रवार श्रीराम विवाह,राम कलेवा,शोभा यात्र,
05 अक्टूबर दिन शनिवार-श्रीराम वन गमन,केवट संवाद,दशरथ मरण,
06 अक्टूबर दिन रविवार-सूणपंखा नासिका भंग, सीता हरण,
07 अक्टूबर दिन सोमवार- बाली वध, लंका दहन,
08 अक्टूबर दिन मंगलवार- विभीषण शरणा गति,सेतुबंध,
09 अक्टूबर दिन बुधवार- अंगद रावण संवाद,लक्ष्मण शक्ति,
10 अक्टूबर दिन गुरुवार- कुम्भकरण वध,मेघनाथ वध,
11 अक्टूबर दिन शुक्रवार-सुलोचना विलाप,देवी भजन,अहिरावण वध।

Umaria: बहरा धाम में ऐतिहासिक रामलीला का मंचन आज शनिवार से,श्री रघुराज मानस कला मंदिर का आयोजन

12 अक्टूबर दिन शनिवार- विजय जुलूस,रावण वध,पुतला दहन,दशहरा पर्व।
13 अक्टूबर दिन रविवार- भरत मिलाप,श्रीराम राज्याभिषेक।
14 अक्टूबर दिन सोमवार-हवन एवं भंडारा।

Umaria: बहरा धाम में ऐतिहासिक रामलीला का मंचन आज शनिवार से,श्री रघुराज मानस कला मंदिर का आयोजन

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *