Umaria: एक साथ सैकड़ो चमगादड़ो की मौत से लोंगो में भय का माहौल,कहीं हीटवेब का असर तो नही,एक्सपर्ट ने यह बताई वजह

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। एक साथ सैकड़ो चमगादड़ों की अचानक मौत हो जाने से यहां के लोग चिंतित दिखाई दे रहे हैं। वहीं अंधविश्वासी लोग इसके पीछे की तरह-तरह की वजह बता रहे हैं। जिससे ग्रामीण लोग थोड़ा डरे हुए हैं। लेकिन इस बीच तापमान में भारी बढ़ोतरी के चलते चमगादड़ों की मौत भी एक वजह हो सकती है। हालांकि कुछ एक्सपर्ट लोग इसे दूसरे नजरिए से भी देख रहे हैं।

Umaria: एक साथ सैकड़ो चमगादड़ो की मौत से लोंगो में भय का माहौल,कहीं हीटवेब का असर तो नही,एक्सपर्ट ने यह बताई वजह

यह घटना उमरिया जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर ददरौली गांव के पास की बताई गई है जहां एक पेड़ में और उसके नीचे सैकड़ो की संख्या में मृत चमगादड़ बिछे हुए हैं जबकि सैकड़ो की संख्या में कुछ चमगादड़ पेड़ पर चिपके हुए मृत अवस्था में दिखाई दिए हैं। यह दृश्य देख गांव और आसपास के कुछ अंधविश्वासी लोग इसे किसी अनहोनी या उनके अन्य कई नज़रिये से संबंधित बात कर रहे हैं।

Umaria: एक साथ सैकड़ो चमगादड़ो की मौत से लोंगो में भय का माहौल,कहीं हीटवेब का असर तो नही,एक्सपर्ट ने यह बताई वजह

युवाओ को आकर्षित करने आ गई TVS की लग्जरी बाइक, कम कीमत में मिलेंगा जबरदस्त माइलेज

वही एक सामान्य वजह यह भी सामने आई है कि जिले का तापमान 44 डिग्री के आसपास बना हुआ है और इस वजह से भी चमगादड़ों की मौत हो सकती है। इससे जुड़े विशेषज्ञों की माने तो चमगादड़ की क्षमता 40 डिग्री तापमान को सहने की होती है। तापमान बढ़ने पर चमगादड़ों के मौत के आंकड़े बढ़ते है।

Umaria: एक साथ सैकड़ो चमगादड़ो की मौत से लोंगो में भय का माहौल,कहीं हीटवेब का असर तो नही,एक्सपर्ट ने यह बताई वजह

वर्तमान में जिले में 44 डिग्री के आसपास तापमान बना हुआ है। शायद इन्ही कारणों से प्रदेश के कई जिलों के साथ उमरिया जिले में भी हज़ारों की संख्या में चमगादड़ों के म्रत्यु होने की खबर मिल रही है। कुल मिलाकर चमगादड़ों की मौत हीट वेव से सम्भावित है,दूसरे अन्य किसी कारण से नही।

Umaria: एक साथ सैकड़ो चमगादड़ो की मौत से लोंगो में भय का माहौल,कहीं हीटवेब का असर तो नही,एक्सपर्ट ने यह बताई वजह

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *