Umaria: दलित-आदिवासी महिला के साथ जान से मारने की धमकी देकर दबंग भाजपा नेता करता रहा दुष्कर्म,दबाव में पुलिस नहीं हुई गिरफ्तारी

Editor in cheif
6 Min Read
उमरिया (संवाद)। आज देश 21वीं सदी मैं चल रहा है, लेकिन आज भी दलित आदिवासियों के साथ अत्याचार और प्रताड़ना की घटनाएं कम नहीं हो रही है। समाज के कुछ दबंग लोग आज भी दलित आदिवासियों के साथ आजादी से पहले रहे दौर की तरह दबंगई से अत्याचार कर रहे हैं। ताजा मामला उमरिया जिले के कोयलांचल क्षेत्र नौरोजाबाद से सामने आया है। जहां एक दलित आदिवासी महिला अपने पति और बच्चों के साथ रह रही थी लेकिन एक दबंग भाजपा नेता और नगर परिषद के वार्ड पार्षद के द्वारा न सिर्फ महिला को प्रताड़ित किया गया बल्कि उसके पति और बच्चों को जान से मार देने की धमकी देकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। हालांकि पुलिस ने पार्षद मुकेश उपाध्याय के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। लेकिन 10 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

Umaria: दलित-आदिवासी महिला के साथ जान से मारने की धमकी देकर दबंग भाजपा नेता करता रहा दुष्कर्म,दबाव में पुलिस नहीं हुई गिरफ्तारी

मिली जानकारी के मुताबिक दबंग भाजपा नेता  नगर परिषद नौरोजाबाद के वार्ड नंबर 10 के पार्षद मुकेश उपाध्याय अपनी दबंगई के चलते कई बार महिला के घर में जबरन घुसकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। महिला के द्वारा विरोध किए जाने पर वह उसके पति और बच्चों को जान से मार डालने की धमकी देकर उसे चुप कर देता था। लेकिन जब हद पार हो गई तब महिला ने सारी आपबीती अपने पति, जीजा और बहन से बताई है। तब जाकर महिला ने अपने पति के साथ जाकर पुलिस थाना नौरोजाबाद में शिकायत दर्ज कराई है।

Umaria: दलित-आदिवासी महिला के साथ जान से मारने की धमकी देकर दबंग भाजपा नेता करता रहा दुष्कर्म,दबाव में पुलिस नहीं हुई गिरफ्तारी

मिडिल क्लास लोगो का दिल जितने आ गया Redmi का धाकड़ 5G स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेंगे झन्नाटेदार फीचर्स

महिला के द्वारा पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि कहीं से पार्षद मुकेश उपाध्याय मेरा मोबाइल नंबर पा लिया इसके बाद वह मेरे मोबाइल में फोन और मैसेज करने लगा। उसके मन करने के बावजूद भी वह उसके पति और बच्चों को करने की धमकी देता था। इसके बाद वह 14 मार्च 2022 को उसके घर पहुंच गया और वह मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और धमकी दिया कि इस बात को किसी को बताओगी तो मैं सभी को मार डालूंगा। महिला ने बताया कि वह मुकेश उपाध्याय की धमकी से इस कदर डर गई कि उसने यह बात किसी को नहीं बताई।

Umaria: दलित-आदिवासी महिला के साथ जान से मारने की धमकी देकर दबंग भाजपा नेता करता रहा दुष्कर्म,दबाव में पुलिस नहीं हुई गिरफ्तारी

इसके बाद मुकेश उपाध्याय जबरन कई बार मेरे घर में घुसकर मेरे साथ बलात्कार किया है। महिला ने बताया कि जब उसके पति चुनाव ड्यूटी में 16 नवंबर 2023 को गए थे तब भी वह उसके घर में घुसकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया महिला के द्वारा विरोध करने पर भी वह हर बार की तरह उसके बच्चों को गोली मार देने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने जब मुकेश उपाध्याय से फोन में बात करना बंद कर दिया तब वह अलग-अलग नंबर से उसे फोन करता और धमकाता, महिला के यहां वहां जाने पर भी मुकेश उपाध्याय उसका पीछा करता था। महिला ने बताया कि 10 अप्रैल 2024 को जब वह अपने पति के साथ जा रही थी तब मुकेश उपाध्याय ने बस स्टैंड के पास उसे जातिगत और अश्लील गालियां दी। मुकेश उपाध्याय महिला के पति के साथ मारपीट भी किया था।

Umaria: दलित-आदिवासी महिला के साथ जान से मारने की धमकी देकर दबंग भाजपा नेता करता रहा दुष्कर्म,दबाव में पुलिस नहीं हुई गिरफ्तारी

Splendor का मार्केट गिरा देंगी Bajaj की नई CT110X बाइक, कम कीमत में मिलेगा शक्तिशाली इंजन, देखे कीमत

इतना सब कुछ होने के बाद महिला ने पार्षद मुकेश उपाध्याय के द्वारा किए गए उसके साथ ज्यादती के बारे में अपने पति जीजा और बहन से सारी आप बीती बताई है। और फिर महिला ने अपने पति के साथ जाकर स्थानिक पुलिस थाना नौरोजाबाद में इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस ने महिला की शिकायत पर बीजेपी पार्षद मुकेश उपाध्याय के खिलाफ धारा 376, 354, 294, 341, 506 सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

Umaria: दलित-आदिवासी महिला के साथ जान से मारने की धमकी देकर दबंग भाजपा नेता करता रहा दुष्कर्म,दबाव में पुलिस नहीं हुई गिरफ्तारी

लेकिन इस पूरे मामले में जिस तरीके से पुलिस की भूमिका रही है वह सवालों के घेरे में है। एक दलित आदिवासी महिला के साथ एक दबंग भाजपा नेता के द्वारा  दबंगई के साथ महिला के साथ बलात्कार और उसके परिवार को जान से मार देने की धमकी देने के बावजूद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जबकि एफआईआर दर्ज हुए लगभग 10 दिन हो चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दबंग भाजपा पार्षद मुकेश उपाध्याय खुलेआम नौरोजाबाद नगर में घूम रहा है। लेकिन पुलिस की मजाल नहीं है कि ऐसे दबंग पार्षद जो बलात्कार का आरोपी है उसे गिरफ्तार कर ले।

Umaria: दलित-आदिवासी महिला के साथ जान से मारने की धमकी देकर दबंग भाजपा नेता करता रहा दुष्कर्म,दबाव में पुलिस नहीं हुई गिरफ्तारी

Contents
Umaria: दलित-आदिवासी महिला के साथ जान से मारने की धमकी देकर दबंग भाजपा नेता करता रहा दुष्कर्म,दबाव में पुलिस नहीं हुई गिरफ्तारीUmaria: दलित-आदिवासी महिला के साथ जान से मारने की धमकी देकर दबंग भाजपा नेता करता रहा दुष्कर्म,दबाव में पुलिस नहीं हुई गिरफ्तारीUmaria: दलित-आदिवासी महिला के साथ जान से मारने की धमकी देकर दबंग भाजपा नेता करता रहा दुष्कर्म,दबाव में पुलिस नहीं हुई गिरफ्तारीUmaria: दलित-आदिवासी महिला के साथ जान से मारने की धमकी देकर दबंग भाजपा नेता करता रहा दुष्कर्म,दबाव में पुलिस नहीं हुई गिरफ्तारीUmaria: दलित-आदिवासी महिला के साथ जान से मारने की धमकी देकर दबंग भाजपा नेता करता रहा दुष्कर्म,दबाव में पुलिस नहीं हुई गिरफ्तारीUmaria: दलित-आदिवासी महिला के साथ जान से मारने की धमकी देकर दबंग भाजपा नेता करता रहा दुष्कर्म,दबाव में पुलिस नहीं हुई गिरफ्तारी
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *