MP (संवाद)। मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग में अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) रैंक के अफसर का तबादला किया गया है। जिसमें विभिन्न जिलों में पदस्थ 13 एसडीओपी का स्थानांतरण किया गया है। जिसमें राघवेंद्र द्विवेदी कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक अजाक शहडोल को उमरिया जिले के उप पुलिस अधीक्षक जाक के रूप में स्थानांतरित किया गया है।
मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग के द्वारा जारी ट्रांसफर आदेश में कुछ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अफसरों का परिवीक्षाधीन के दौरान एसडीओपी बनाए गए हैं तो कुछ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। सिंगरौली के एसडीओपी केके पाण्डेय का स्थानांतरण निवाड़ी जिले के लिए किया गया है।वहीं श्रीमती पारुल शर्मा को सिहोरा से कटनी के लिए स्थानांतरित किया गया है।

