भोपाल (संवाद)। मध्य प्रदेश में 35 जनपद पंचायत के लिए नए मुख्य कार्यकाल अधिकारी की पदस्थापना की गई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश में उल्लेख किया गया है कि विगत कुछ समय से कई जनपदों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी नहीं होने से सरकार की लोक जनकल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्वयन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिसके कारण पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन के द्वारा प्रदेश के 35 जनपद पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी की नियुक्ति की गई है।


