उमरिया (संवाद)।बाँधवगढ टाइगर रिज़र्व के धमोखर वन परिक्षेत्र के आरएफ क्रम 109 (ददरौंड़ी बीट ) में मवेशी चराने गए वृद्ध पर टाइगर ने हमला किया है।इस घटना में 77 वर्षीय वृद्ध सुखदेव प्रसाद पिता स्व वनमाली राय की मौत हो गई। गुरुवार की दोपहर 3 बजे हुए इस हादसे के बाद बांधवगढ टाइगर रिज़र्व के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है और ज़रूरी तफ्तीश कर रहे है।

Contents
उमरिया (संवाद)।बाँधवगढ टाइगर रिज़र्व के धमोखर वन परिक्षेत्र के आरएफ क्रम 109 (ददरौंड़ी बीट ) में मवेशी चराने गए वृद्ध पर टाइगर ने हमला किया है।इस घटना में 77 वर्षीय वृद्ध सुखदेव प्रसाद पिता स्व वनमाली राय की मौत हो गई। गुरुवार की दोपहर 3 बजे हुए इस हादसे के बाद बांधवगढ टाइगर रिज़र्व के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है और ज़रूरी तफ्तीश कर रहे है।घटना के संबंध में बताया गया कि ददरौंड़ी बीट अंतर्गत डोंगरीहार कैम्प के पास गांव के कुछ लोगो के साथ वृद्ध मवेशी चराने गया था। तभी झाड़ियों में छिपे टाइगर ने हमला कर दिया जिससे वृद्ध को मौत की मौत हो गई। हादसे में मृत वृद्ध के गर्दन,बायां हाथ और माथे पर गम्भीर जख्म के निशान है।